Posts

नया सत्र, एक पेड़ मां के नाम और तिरंगा अभियान

Image
MAHATMA GANDHI GOV. SCHOOL KHERLI SAIYAD BLOCK MALAKHERA नया सत्र, एक पेड़ मां के नाम और तिरंगा अभियान - ये तीनो बाते अलग है ,लेकिन हमारे स्कूल से जुड़ी है और हमारे बच्चों के योगदान से भरपूर है । नव प्रवेश उत्सव - प्र त्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बच्चों के सपनों की उड़ानों को पंख देते हुए हमारे विद्यालय में बच्चों का नये शिक्षा सत्र में बढ़े ही हर्ष से स्वागत किया गया। उन्हें यह विश्वास दिलाया कि सभी शिक्षकों द्वारा उच्च गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा व सही मार्गदर्शन देकर उन्हें उनके सफल भविष्य कि राह में एक कदम आगे बढ़ाया जाएगा। हमारा विद्यालय इस सत्र में कक्षा 1से 7 तक अंग्रेजी माध्यम में संचालित किया जा रहा है। इसके लिए हमने ग्रामीण वासियों को जागरूक किया कि वे अपने बच्चों का प्रवेश हमारे विद्यालय में कराए। नव प्रवेशित बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए और नन्हें मुन्ने बच्चे ‌जिन्होनें प्रथम बार विद्यालय में प्रवेश लिया है , सभी को सम्मानित किया और पुरस्कार वितरण किये। एक पेड़ मां के नाम अभियान- राजस्थान सरकार द्वारा वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए चलाए रहे अभियान से सभी...

"सरकारी विद्यायलो में अब केवल शिक्षा नहीं डिजिटल शिक्षा की पहुंच बच्चों तक"

Image
  हमारा विद्यालय   महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खेरली सैय्यद     कंप्यूटर को पढ़ने से लेकर कंप्यूटर से पढ़ने तक का सफर    शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ते कदम की शाखा में एक बड़ा ई विद्या प्रोजेक्ट बच्चों के भविष्य के लिए एक सराहनीय कदम है जिसके द्वारा बच्चे कम्प्यूटर को पढ़ना से लेकर कम्यूटर से पढना तक का सफर करेंगे हमारे विद्यालय में यह प्रोजेक्ट कार्य अभी प्रगति पर है हमारा उद्देश्य बच्चों को डिजिटल माध्यम से केवल कंप्यूटर की शिक्षा नहीं बल्कि अन्य सभी विषयों की भी शिक्षा दी जाए ।    स्मार्ट क्लास:-     कंप्यूटर शिक्षा में एक और महत्वपूर्ण कदम स्मार्ट क्लास भी है हमारे विद्यालय में स्मार्ट क्लास का आयोजन संयोजित तरीके से किया जा रहा है सत्र 2024 25 में कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के सभी विद्यार्थियों द्वारा इसका पूर्ण रूपेण लाभ उठाया गया              जब भी कोई कक्षा अध्यापक या विषय अध्यापक अनुपस्थित होता तो हम बच्चों को स्मार्ट क्लास के माध्यम से उसे उस विषय का अध्ययन करवाने का प्रयास करते  ...