"सरकारी विद्यायलो में अब केवल शिक्षा नहीं डिजिटल शिक्षा की पहुंच बच्चों तक"

 हमारा विद्यालय   महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खेरली सैय्यद



   कंप्यूटर को पढ़ने से लेकर कंप्यूटर से पढ़ने तक का सफर

  शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ते कदम की शाखा में एक बड़ा ई विद्या प्रोजेक्ट बच्चों के भविष्य के लिए एक सराहनीय कदम है जिसके द्वारा बच्चे कम्प्यूटर को पढ़ना से लेकर कम्यूटर से पढना तक का सफर करेंगे हमारे विद्यालय में यह प्रोजेक्ट कार्य अभी प्रगति पर है हमारा उद्देश्य बच्चों को डिजिटल माध्यम से केवल कंप्यूटर की शिक्षा नहीं बल्कि अन्य सभी विषयों की भी शिक्षा दी जाए । 

 स्मार्ट क्लास:-

    कंप्यूटर शिक्षा में एक और महत्वपूर्ण कदम स्मार्ट क्लास भी है हमारे विद्यालय में स्मार्ट क्लास का आयोजन संयोजित तरीके से किया जा रहा है सत्र 2024 25 में कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के सभी विद्यार्थियों द्वारा इसका पूर्ण रूपेण लाभ उठाया गया 

            जब भी कोई कक्षा अध्यापक या विषय अध्यापक अनुपस्थित होता तो हम बच्चों को स्मार्ट क्लास के माध्यम से उसे उस विषय का अध्ययन करवाने का प्रयास करते 

       क्योंकि हमारे पास सरकार द्वारा पहुंचाया गया कक्षा 9 से 12 का सभी विषयों का ई कंटेंट उपलब्ध है जिसके लिंक हमने बच्चों को व्हाट्सएप पर भी साझा की जिससे बच्चों ने विद्यालय में ही नहीं बल्कि घर पर भी इसका लाभ उठाने का पूरा प्रयास किया और ग्रामीण एवं आर्थिक कमजोरी बच्चों के पास भी एक उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा पहुंच सकी 


 इन स्मार्ट क्लासेस के माध्यम से न केवल कक्षा 9 एवं 12 के बच्चों को अध्ययन करवाया जाता है बल्कि कक्षा एक एवं कक्षा आठ तक के बच्चों को भी उनसे संबंधित गतिविधियों या फिर गवर्नमेंट द्वारा चलाए गए प्रोग्राम समय पर दिखाए जाते हैं 

"Let's Go To School "-

 हम सभी जानते हैं कि नए सत्र प्रारंभ हो गया है और हर साल की तरह हमें भी अपने नामांकन को बढ़ाना है और नए बच्चों को शिक्षा की इस कड़ी से जोड़ना है क्योंकि इस साल से हमारे विद्यालय कक्षा 1 से 7 तक अंग्रेजी माध्यम हो गया है जिसके लिए हमें अभिभावकों को जागरुक भी करना है और क्यों वह हमारे विद्यालय में ही एडमिशन ले इसके लिए एक सतत् प्रयास करना है

   इसलिए हमने लेट्स गो टू स्कूल प्रोग्राम चलाया है जिसके माध्यम से न्यू ऐडमिशन को प्रोत्साहित किया जाएगा हमारे विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम के लिए कक्षा 1 से 5 तक के सभी अध्यापक बच्चों के लिए पूर्ण रूप से समर्पित है वह बच्चों को दिन प्रतिदिन नई-नई एक्टिविटी आयोजित करके पढ़ाते है।  

  कक्षा 2 की अध्यापिका श्रीमती मोनिका सिंघल द्वारा बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाने का सतत प्रयास जिसकी एक झलक यहां पर है इसमें न केवल शिक्षा एवं उत्सवों द्वारा भी बच्चों को एक्टिविटीज कराई जाती है 

 








Comments

Popular posts from this blog

नया सत्र, एक पेड़ मां के नाम और तिरंगा अभियान