नया सत्र, एक पेड़ मां के नाम और तिरंगा अभियान

MAHATMA GANDHI GOV. SCHOOL KHERLI SAIYAD BLOCK MALAKHERA

नया सत्र, एक पेड़ मां के नाम और तिरंगा अभियान -

ये तीनो बाते अलग है ,लेकिन हमारे स्कूल से जुड़ी है और हमारे बच्चों के योगदान से भरपूर है


नव प्रवेश उत्सव -

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बच्चों के सपनों की उड़ानों को पंख देते हुए हमारे विद्यालय में बच्चों का नये शिक्षा सत्र में बढ़े ही हर्ष से स्वागत किया गया। उन्हें यह विश्वास दिलाया कि सभी शिक्षकों द्वारा उच्च गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा व सही मार्गदर्शन देकर उन्हें उनके सफल भविष्य कि राह में एक कदम आगे बढ़ाया जाएगा।

हमारा विद्यालय इस सत्र में कक्षा 1से 7 तक अंग्रेजी माध्यम में संचालित किया जा रहा है। इसके लिए हमने ग्रामीण वासियों को जागरूक किया कि वे अपने बच्चों का प्रवेश हमारे विद्यालय में कराए।

नव प्रवेशित बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए और नन्हें मुन्ने बच्चे ‌जिन्होनें प्रथम बार विद्यालय में प्रवेश लिया है , सभी को सम्मानित किया और पुरस्कार वितरण किये।












एक पेड़ मां के नाम अभियान-

राजस्थान सरकार द्वारा वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए चलाए रहे अभियान से सभी परिचित हैं। हमारे विद्यालय महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खेड़ली सैयद ब्लॉक मालखेड़ा ने भी इस अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी साझा की है । विद्यालय में मैं केवल शिक्षकों द्वारा बल्कि विद्यार्थियों और उनके परिजनों एवं समस्त ग्रामवासियों को भी वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया गया ।



तिरंगा अभियान -

  स्वतंत्रता दिवस से पूर्व तिरंगा   अभियान मनाया गया। जिसमें बच्चों को तिरंगे के महत्व को समझाया । जिसमें तिरंगा रैली निकाली गई और बच्चों की कलात्मक प्रतियोगिताएं जैसे मेहंदी, चित्रकला, रंगोली एवं आर्ट एंड क्राफ्ट  करवाई गई और इन सभी प्रतियोगिता का थीम तिरंगा रखा गया ।







😊😊😊THANKYOUR 😊😊😊


Comments

Popular posts from this blog

"सरकारी विद्यायलो में अब केवल शिक्षा नहीं डिजिटल शिक्षा की पहुंच बच्चों तक"