"सरकारी विद्यायलो में अब केवल शिक्षा नहीं डिजिटल शिक्षा की पहुंच बच्चों तक"
हमारा विद्यालय महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खेरली सैय्यद कंप्यूटर को पढ़ने से लेकर कंप्यूटर से पढ़ने तक का सफर शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ते कदम की शाखा में एक बड़ा ई विद्या प्रोजेक्ट बच्चों के भविष्य के लिए एक सराहनीय कदम है जिसके द्वारा बच्चे कम्प्यूटर को पढ़ना से लेकर कम्यूटर से पढना तक का सफर करेंगे हमारे विद्यालय में यह प्रोजेक्ट कार्य अभी प्रगति पर है हमारा उद्देश्य बच्चों को डिजिटल माध्यम से केवल कंप्यूटर की शिक्षा नहीं बल्कि अन्य सभी विषयों की भी शिक्षा दी जाए । स्मार्ट क्लास:- कंप्यूटर शिक्षा में एक और महत्वपूर्ण कदम स्मार्ट क्लास भी है हमारे विद्यालय में स्मार्ट क्लास का आयोजन संयोजित तरीके से किया जा रहा है सत्र 2024 25 में कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के सभी विद्यार्थियों द्वारा इसका पूर्ण रूपेण लाभ उठाया गया जब भी कोई कक्षा अध्यापक या विषय अध्यापक अनुपस्थित होता तो हम बच्चों को स्मार्ट क्लास के माध्यम से उसे उस विषय का अध्ययन करवाने का प्रयास करते ...